फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सौभाग्यशाली, कनेक्शन के लिए हो रहा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सौभाग्यशाली, कनेक्शन के लिए हो रहा प्रदर्शन
विज्ञापन

सौभाग्य योजना में भी नहीं मिला बभनी गांव के लोगों को विद्युत कनेक्शन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। सौभाग्य योजना के तहत हर घर को विद्युत कनेक्शन देने का दावा करते हुए बिजली निगम ने जिले को सौभाग्यशाली बना दिया। परंतु जंगल बेलहर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बभनी में लोगों को अब तक कनेक्शन नहीं मिला। नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को गांव में ही प्रदर्शन कर कनेक्शन देने की मांग की।
विद्युत निगम ने दावा किया है कि सभी को विद्युत कनेक्शन दे दिया गया है, लेकिन निगम की लेट-लतीफी का खामियाजा जंगल बेलहर के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। इससे नाराज जंगल बेलहर के बभनी गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कनेक्शन के लिए विधायक से लेकर निगम के आला अफसरों के सामने अपनी बात रखी, लेकिन उनकी बातों पर तनिक भी तवज्जो नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बुधिराम लोध, रामशब्द, साधू, शिवपूजन यादव, शिवमूरत यादव, बसंत, जगदीश, धनश्याम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, हरिश्चंद मिश्रा, कौलेश्वर कन्नौजिया आदि ने कहा कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया। इन लोगों ने मांग की कि शीघ्र सौभाग्य योजना का लाभ दिलाया जाए। जूनियर इंजीनियर कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर लोगों की शिकायत दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें