फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नानी की मां के अंतिम संस्कार में आए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नानी के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए किशोर की नदी में डूब कर मौत हो गई। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। धर्मसिंहवा निवासी गौरी कन्नौजिया की मां का निधन बृहस्पतिवार की शाम को हो गया था। गौरी का नाती आयुष (13) पुत्र सुखदेव निवासी पुतरहिया कैंपियरगंज सूचना पर परिवार के साथ धर्मसिंहवा पहुंचा। सिद्धार्थनगर के भुवही घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा था। आयुष भी घाट पर गया था। कुछ बच्चों के साथ राप्ती नदी में जब स्नान करने उतरा तो उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। साथ में स्नान कर रहे बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आयुष डूब गया।
विज्ञापन

घाट पर मौजूद लोगों ने नदी में तलाश की तो कुछ देर बाद वह मिला। उसे आनन-फानन में सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के डूबने की इस घटना ने परिवार में दोहरा दुख दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें