फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वर्षों से गैरहाजिर हैं 18 डाॅक्टर...व्यवस्था कोे इलाज की दरकार

Tue, 01 Apr 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनीत कुमार मिश्र संतकबीरनगर। जिले के सीएचसी पीएचसी पर तैनात 18 चिकित्सक बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। कुछ ने तो व्यक्तिगत कारणों से छुट्टी ली और वापस ड्यूटी पर नहीं लौटे। कोई 16 साल से तो कोई 12 साल से चल अनुपस्थित चल रहा है। सीएमओ ने इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी है। यह कार्रवाई प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के स्तर से होनी है।
विज्ञापन

जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसमें सीएचसी पर चिकित्सकों के पांच पद और पीएचसी पर एक पद निर्धारित है। जिले में चिकित्सकों का कुल 105 पद है और 102 पदों पर तैनाती है जबकि उसके सापेक्ष में 84 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। इसमें से छह चिकित्सक पीजी करने चले गए हैं। इधर लंबे समय से जिले में 18 चिकित्सक अनुपस्थित चल रहे हैं। कोई व्यक्तिगत कारण बताकर तो कोई बिना सूचना के अनुपस्थित है।
अभी चार दिन पूर्व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे जिले के तीन चिकित्सकों पर कार्रवाई का निर्देश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिया था। हालांकि यह तीनों चिकित्सक इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन अभी तक इनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। इधर फिर 18 चिकित्सकों के अनुपस्थित होने की सूचना है।
विज्ञापन

सीएमओ ने इन चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र भेजा है। कार्रवाई शासन स्तर से लंबित है। चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने के कारण सीएचसी पीएचसी पर मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें