मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के व्यापार मंडल कमेटी का चुनाव सोमवार की देर शाम नायक टोला मोहल्ले में हुआ। चुनाव की कार्रवाई व्यापार मंडल के जिलास्तरीय प्रतिनिधियों की देखरेख में हुई। इसमें जयकृष्ण कांदू उर्फ राजू को संरक्षक और रविंदर लोहिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यनरायन सिंह ने व्यापार मंडल कमेटी के पदाधिकारियों के चयन की कार्रवाई शुरू कराई। जिला उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्त और खलीलाबाद व्यापार मंडल कमेटी अध्यक्ष सुनील वर्मा ने पदों पर प्रस्ताव मांगें। इसमें संरक्षक पद के लिए जयकृष्ण कांदू उर्फ राजू, अध्यक्ष के लिए रविंदर लोहिया, मंत्री के लिए दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए केदार अग्रहरि, सूचना प्रसार मंत्री के लिए मनीष गुप्ता का नाम आया। इन पदों पर कोई अन्य प्रस्ताव नहीं आने पर इन सबको चयनित कर लिया गया। इस अवसर पर शिवसागर, प्रहलाद कांदू, वासदेव, रमेश कांदू, मथुरा प्रसाद, हरीराम कौशल, बलराम बाबू, देवीप्रसाद अग्रहरि, लालजी, पप्पू यादव, सुजीत गुप्ता, शंकर गुप्ता, बिहारी जायसवाल, मनीष जायसवाल, गोविंद, दिलीप, गणेश, सूर्यकांत, मुरलीधर समेत कई मौजूद रहे।