फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने प्रभारी अधीक्षक का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। सीएचसी मेंहदावल की कार्य प्रणाली शिकायतों के बाद भी नहीं सुधर रही है। सीएचसी में मरीजो के आने के लिए दो गेट लगे हैं। सीएचसी प्रशासन ने एक गेट पर कई माह से ताला लगा रखा था, जिसके कारण मरीजों को दिक्कत हो रही थी। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रभारी अधीक्षक का घेराव किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में आने के लिए दो गेट लगे हैं, मुख्य गेट बस स्टैंड से सटे होने व प्राइवेट वाहनों के जमावडे़ के कारण अक्सर यहां जाम लग जाता था जबकि उत्तर तरफ सीएचसी में लगे गेट पर स्वास्थ्य महकमा ने ताला लगवा रखा था। जिसे लेकर मरीजों व उनके परिजनों को लंबे समय से काफी दिक्कत हो रही थी। कई बार तहसील दिवस व अधिकारियों को लोगों ने ताला खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को मरीजों व नगरवासियों की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर लोकेश त्रिपाठी के आवास पर पहुंच कर घेराव करते हुए गेट का ताला खुलवाने की मांग उठाई। उनके द्वारा जिलाधिकारी के आदेश पर ताला लगाने की बात कहने पर भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य अरुण सिंह ने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर डीएम के निर्देश पर प्रभारी अधीक्षक ने गेट खुलवाने के लिए कर्मचारियों से कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सीएचसी के कर्मचारियों ने ताले को तोड़कर मरीजों के लिए गेट खोल दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह बबलू, दयाराम मिश्रा, भूपेंद्र त्रिपाठी, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, शेष प्रताप सिंह, अनिल सिंह भुल्लूर, सर्वेश तिवारी और दीपक शुक्ला समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें