फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाकुंभ की राह आसान करेंगी रोडवेज की 160 बसें

Thu, 26 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर खड़ी रोडवेज बस।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद वासियों की महाकुंभ की राह आसान करने के लिए परिवहन निगम 160 बसों का संचालन करेगा। ये बसें खलीलाबाद, मेंहदावल और मुखलिसपुर से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। कुंभ के लिए परिवहन निगम की बसों का 11 जनवरी से संचालन होगा और हर वक्त श्रद्धालुओं को लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

महाकुंभ को लेकर परिवहन निगम की तरफ से तैयारी अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार हरदोई डिपो की 50 रोडवेज बसें खलीलाबाद से चलाई जाएंगी। बस्ती से 30 और गोरखपुर एवं राप्तीनगर डिपो से दस-दस कुल 50 रोडवेज बसें मुखलिसपुर स्टेशन से चलाई जाएंगी। मेंहदावल से लखनऊ रीजन की 60 बसें प्रयागराज तक चलाई जाएंगी। जिससे प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े और वे आसानी से घर लौट सकें।
-
धन और समय की होगी बचत
रोडवेज की बसों के यहां से प्रयागराज संचलित होने से श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे संतकबीरनगर से प्रयागराज की दूरी तकरीबन 95 किलोमीटर कम हो जाएगी। क्योंकि यह बसे सीधे धनघटा होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। इससे जहां समय की बचत होगी, वहीं किराया भी कम लगेगा। इससे लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


कोट
परिवहन निगम की तरफ से प्रयागराज महाकुंभ के लिए 160 बसों का आवंटन हुआ। बसों का संचालन 11 जनवरी से शुरु हो जाएगा। खलीलाबाद, मेंहदावल व मुखलिसपुर से बसों का संचालन होगा। जिससे श्रद्धालुओं को महाकुंभ के लिए आवागमन में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें