फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील की सूचना नहीं देने पर 20 हेडमास्टरों को नोटिस

Sat, 01 Sep 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्यालय में पढ़ने पहुंचे बच्चे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की सूचना न देने पर जिले के 20 हेडमास्टरों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। हेडमास्टरों ने एक अगस्त से 30 अगस्त तक विद्यालय पर भोजन बनने की सूचना नहीं दी है। इस पर प्राधिकरण ने नाराजगी जताई है। नोटिस जारी होते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो को दोपहर में मिड-डे मील के तहत गरमागरम भोजन दिया जाता है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की तरफ से हर दिन मोबाइल पर इसके विषय में सूचना दर्ज की जाती है।

जिले में एक अगस्त से 30 अगस्त तक 20 विद्यालयों ने मोबाइल पर सूचना दर्ज नहीं कराई है। मासिक समीक्षा में इन स्कूलों की सूचना नहीं होने पर एमडीएम प्राधिकरण ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों से जवाब मांगने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इन स्कूलों की नहीं मिली है सूचना
सूचना न देने वालों में बघौली के प्राथमिक विद्यालय पैकवलिया, सिहटीकर, खलीलाबाद के चकदही, देवरियागंगा, कोड़रा, मीरगंज, अंसार टोला, मेंहदावल के नवदरी, नाथनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय खिरिया, प्राथमिक विद्यालय मुुखलिसपुर, शिवबखरी, तरयापार, उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेंद्रनगर, सांथा ब्लॉक के मेंहदूपार, सेमरियावां ब्लॉक के बजहरा, पैली, परसाशेख और उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरियावां शामिल हैं।

जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई
डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद ने बताया कि नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए पत्रावली उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें