बखिरा क्षेत्र के नंदोर कस्बे में अवैध खनन कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने मंगलवार की सुबह 15 वर्षीय किशोर को रौद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर को रोक लिया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नंदोर कस्बे के रहने वाले अधिवक्ता संजय का 15 वर्षिय बेटा अपूर्वे मंगलवार की सुबह कस्बे में टहल था। उसी दौरान अवैध खनन कर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे रौद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।