फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 15 दुकानों की हुई जांच एक दुकानदार को नोटिसर

Fri, 20 Dec 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने कीटनाशक एवं उर्वरक दुकानों की जांच की। 15 दुकानों का निरीक्षण कर एक दुकानदार को नोटिस जारी किया। खाद के दो और कीटनाशक के सात नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद व कीटनाशकाें की गुणवत्ता के लिए छापेमारी की जा रही है। धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित कीटनाशक एवं उर्वरक की 15 दुकानों की जांच की गई। कीटनाशक व खरपतवारनाशी के सात नमूने और खाद के दो नमूने लिए गए हैं। नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि दुकानों पर स्टॉक बोर्ड पर रेट लिस्ट, आवश्यक अभिलेख के साथ बीज एवं उर्वरक की गुणवत्ता तथा प्राप्ति सोर्स की जांच की गई। उन्होंने बताया कि मझौरा एग्रो एफपीओ, बंडा बाज़ार, किशनपुर साधन सहकारी समिति, खान बीज भंडार पौली , सिंह बीज भंडार, कसौधन खाद भंडार बारह कोनी, एग्री जंक्शन बारह कोनी, कृषि विकास केंद्र बेलदारी जोत, मौर्य कृषि सेवा एवं खाद भंडार पारा, भारती कृषि विकास केंद्र शनिचरा बाज़ार, एग्री जंक्शन शनिचरा बाज़ार, शिवम बीज भंडार धनघटा, एग्री जंक्शन धनघटा आदि की जांच की गई है। मझौरा एग्रो एफपीओ बंडा बाजार के दुकानदार को स्टॉक बोर्ड न लगाने तथा पॉस मशीन से खाद न वितरित करने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आगे भी अभियान चलाया जाएगा। किसानों की शिकायत सही पाई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें