फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1,457 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
बखिरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1,457 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन

- तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के तीन नगरीय व 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। जिसमें 1,457 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवा भी दी गई। इसके साथ ही 2,50 लोगों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि 19 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जबकि तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। 1,457 मरीजों का मेले में इलाज किया गया। इसमें 522 पुरुष, 746 महिला तथा 189 बच्चे शामिल थे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 50 लोगों का गोल्डन कार्ड भी बना। इसके साथ ही मेले में कोरोना हेल्पडेस्क लगा था। इस हेल्पडेस्क पर कुल 1,219 लोग आए और कोरोना के संबंध में जानकारी प्राप्त किए। 322 लोगों की कोरोना जांच भी की गई। इनमें से किसी के अंदर भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें