फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायक के बीच विवाद का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग शिविर के लिए भी उभरे थे मतभेद
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऑडियो टेप
एक मार्च को मेंहदावल ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ था शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच खींचतान लंबे समय से चल रही थी। दोनों माननीयों की इस अंदरूनी लड़ाई में अधिकारी फंस गए थे। एक कार्यक्रम कराने के निर्देश देते थे तो दूसरे उस दिन व्यस्तता बताकर कार्यक्रम टालने की बात कहते थे। ऐसे में अधिकारी मनमसोस कर निर्देशों का पालन करते थे।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मारपीट के बाद हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहले दिन जहां केवल शिलापट्ट में नाम नहीं होने की बात कही जा रही थी तो दूसरे दिन इसे थानेदारों के तबादले को लेकर वायरल हुए ऑडियो से जोड़ा जाने लगा। शुक्रवार को एक और ऑडियो मैसेज वायरल हुआ है। इसमें एक दिव्यांग शिविर के आयोजन पर सांसद और विधायक के बीच गतिरोध की बात कही जा रही है। इस ऑडियो टेप में शिविर का डेट आगे बढ़ाने पर अधिकारी से जवाब मांगा जा रहा है। इस पर अधिकारी की तरफ से इशारों-इशारों में डेट टालने के पीछे की मजबूरी बताई जा रही है। उसकी यह पीड़ा है कि दोनों के चक्कर में वह लोग परेशान हो रहे हैं। दिव्यांगों की सेवा का हवाला देते हुए शिविर तय तारीख परी लगाने की बात ऑडियो टेप में कही जा रही है तो वहीं अधिकारी अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए कार्यक्रम दूसरी तारीख पर कराने का आग्रह कर रहे हैं। करीब सात मिनट के इस ऑडियो टेप में बार-बार जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी की बात कहकर डेट आगे नहीं बढ़ाने की बात हो रही है। चर्चा है कि यह ऑडियो टेप एक मार्च को मेंहदावल क्षेत्र में लगे एक दिव्यांग शिविर से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें