फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 10 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

दो पालियों में 9688 परीक्षार्थी होंगे शामिल
हर केंद्रों पर लगाई गई मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में 18 नवंबर को 10 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। परीक्षा में दोनों पालियों में 9688 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए नामित सदस्य डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा 18 नवंबर को होगी। प्रथम पाली की प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में 6248 परीक्षार्थी है। परीक्षा केंद्र ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकंडरी स्कूल पर एक हजार, एचआर इंटर कॉलेज में एक हजार, एचआरपीजी कॉलेज में एक हजार, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में 148, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 500, पीबी बालिका इंटर कॉलेज में 500, संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर में 500, सेंट थामस इंटर कॉलेज नेदुला में 600 और सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक के कुल 3440 परीक्षार्थी हैं जिसमें से एचआरपीजी कॉलेज में एक हजार, एचआर इंटर कॉलेज में एक हजार, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में पांच सौ, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में 500, पीबी बालिका इंटर कॉलेज में 440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर डीएम की तरफ से मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास के फोटोकॉपी मशीन पूरी तरह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें