फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की एक जुटता के लिए वापिस लिया पर्चा :अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के पर्चा वापस लेेने के बाद शनिवार को सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता जिला पंचायत सदस्य अशोक चौधरी ने कहा कि सपा को दो हिस्सों में बंटने से रोकने के लिए पर्चा वापस लिया है, जिसके लिए उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी प्रमोद यादव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को एक होने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो भी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर रहते हुए सदस्यों का सम्मान नहीं करेगा तो उसे नहीं रहने दिया जाएगा। इसलिए पूर्व के जिला पंचायत अध्यक्ष को अविश्वास लाकर हटा दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भालचंद यादव ने कहा कि पार्टी हित को सर्वोपरि मानते हुए अशोक चौधरी ने अपना पर्चा वापस लिया है। इसके लिए पार्टी व स्वयं उनके आजीवन ऋणी रहेंगे। हमारी समाजवादी पार्टी पूूूूरी तरह से एकजुट है और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गौहर अली, सुबोध यादव, प्रमोद यादव, नित्यानंद यादव, इश्हाक अंसारी, मोहम्मद अहमद, राजेंद्र यादव, मन्ने यादव, शोएब अहमद नदवी, लड्डू, लोरिक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें