फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मो मारा पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा, संतकबीर नगर। विकास खंड सांथा मुख्यालय पर सोमवार को कुछ लोगों ने एक प्रधान को मारपीटा और जानमाल की धमकी दी। इतना ही नहीं बीच बचाच करने गए ग्राम पंचायत अधिकारी को भी धमकाया। ऐसा आरोप लगाते हुए प्रधान ने अपने गांव के ही तीन लोगों पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरगदवा माफी के प्रधान शशिकपूर राय का आरोप था कि सोमवार को वह दोपहर में सांथा विकास खंड कार्यालय गए थे। उसी दौरान गांव के ही ओमप्रकाश, चंद्रप्रकाश, जयप्रकाश वहां पहुंच गए। आरोप था कि लोग पुरानी रंजिश की वजह से उसे बेवजह गाली गलौज देने लगे। लोग पुराने मुकदमे को वापस नही लेने पर जानमाल की धमकी देने लगे। बीच बचाव में आए ग्राम पंचायत अधिकारी राजमन को भी जान की धमकी दिए। आरोप था कि गांव के मुख्यमार्ग पर लगा हुआ खड़ंजा 10 जून को उखाड़कर निजी कार्य में विरोधियों ने प्रयोग किया था। इस सम्बंध में धर्मसिंहवा थाने में मुकदमा कायम है। इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि पीडित प्रधान की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जय प्रकाश समेत तीन लोगों पर मारपीट और जानमान की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि घायल प्रधान को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें