फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कीटनाशक दवाओं के लिए 14 नमूने

Sat, 18 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को तीन तहसीलों में अलग-अलग छापा मारा। इस दौरान कुल 37 दुकानों की जांच की गई। 14 नमूने लिए गए और दो दुकानों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने धनघटा तहसील में कुल 16 दुकानों की जांच की। जिनमे से पांच कीटनाशक दवा के नमूने लिए। वहीं खलीलाबाद तहसील में कुल सात दुकानों सें तीन कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए गए। इसके अलावा तहसील मेंहदावल में 14 दुकानों की जांच में छह नमूने लिए गए। दो दुकानदार चौधरी ट्रेडर्स समदा, कसौधन कृषि सेवा केंद्र बंडा बाजार को नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया गया कि जिले में कुल 37 दुकानों की जांच हुई है। कुल दो दुकानाें को नोटिस जारी किया गया। 14 नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

इन दुकानों पर मारा छापा : एग्री जंक्शन तुलसीपुर चौराहा, किसान बीज भंडार तुलसीपुर, अमन फर्टिलाइजर कसौना खुर्द, यादव खाद भंडार समदा, मौर्या बीज नारायणपुर, किसान बीज भंडार नंदौर, एग्री जंक्शन बेलहरकला, प्रवीण बीज भंडार बेलहर कला, किसान एग्री जंक्शन बेलहर कला, आईएफएफडीसी किसान सेवा केंद्र राजघाट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें