फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक बना ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन

फोटो
मेंहदावल दूसरे पर तो पौली रहा तीसरे स्थान पर
तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। तीन दिनों तक चले प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर खलीलाबाद ब्लॉक 211 अंक पाकर ओवर ऑल चैंपियन बना। मेंहदावल ब्लॉक 152 अंक पाकर दूसरे और 133 अंक पाकर पौली ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेलकूद के आयोजन से जहां बच्चों में दम खम का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस तरह की प्रतियोगिता कार्यकुशल मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास को अग्रसारित करता है। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पारासीर पौली की शीतल ने 200, 400 दौड़ और लंबी कूद, प्राथमिक बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय खजुरिया सांथा के विशाल ने 100, 200 मीटर दौड़ और लंबीकूद में चैंपियनशिप जीता। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बलुआर खलीलाबाद के संजय 100, 200, 400 मीटर दौड़ और उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सियाकटाई बेलहर की आलिया ने 100, 400 और 600 मीटर दौड़ में चैंनियनशिप जीता। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को बीएसए ने शील्ड और मेडल समेत अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, एबीआरसी विनोद यादव, डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंदय अरविंद चौधरी, रामसरन यादव, अजीत सिंह, वंदना सिंह, शबाना खान, मनोज पांडेय, केसी सिंह, अख्तर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें