फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल संदेश रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कमल संदेश रैली में दिखाई ताकत
विज्ञापन

सांसद, विधायक व पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
एचआरपीजी कॉलेज से निकली बाइक रैली मगहर के कबीरचौरा परिसर में संपन्न हुई
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। केंद्र में फिर भाजपा की सरकार व नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश रैली निकाली। खलीलाबाद शहर के एचआरपीजी कॉलेज में सभा के बाद शुरू हुई बाइक सवार कार्यकर्ताओं की रैली मगहर के कबीरचौरा परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया गया।
हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के परिसर में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हुए। दोपहर होते-होते पूरा परिसर भर गया। यहां पर मुख्य अतिथि व पूर्व प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय, सांसद शरद त्रिपाठी, विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, खजनी के विधायक संत प्रसाद व आलापुर की विधायक अनीता कमल, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर सहित तमाम नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार बनाने में जुट जाने का आह्वान किया। इसके बाद बाइक रैली निकाली गई। सबसे आगे खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे बाइक पर सवार होकर निकले। इसके पीछे मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल व धनघटा विधायक श्रीराम चौहान भी बाइक चलाते हुए आगे बढ़ेे। सांसद शरद त्रिपाठी सहित अन्य नेता भी बाइक पर सवार रहे। जैसे-जैसे बाइक रैली आगे बढ़ी हुजूम बढ़ता गया। यह बाइक रैली मगहर के कबीरचौरा तक गई, जहां समापन हुआ। कमल संदेश बाइक रैली में पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, प्रदीप कन्नौजिया, नीतू सिंह, अंबरीष राय, गणेश पांडेय, बब्बन शर्मा, भूपेंद्र त्रिपाठी, दीनदयाल सिंह, वकील राय, अनिरूद्घ निषाद , हेमंत चतुर्वेदी, जगदम्बा श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अवधेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोश में हेलमेट भूल गए कार्यकर्ता
संतकबीनगर। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में उत्साहित अधिकांश कार्यकर्ता यातायात नियमों का पालन करना भूल गए। स्थिति यह रही कि अधिकांश कार्यकर्ताओं ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हालांकि विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल व विधायक धनघटा श्रीराम चौहान ने हेलमेट पहनकर बाइक चलाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें