फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13,246 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
13,246 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत जिले के 169 गांवों में शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का लक्ष्य 23,700 था। उसके स्थान पर 13,246 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार को टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 169 गांवों में टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2500 रखा गया था। उसके स्थान पर 1077 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 900, नाथनगर में 1000 के स्थान पर 1220, सांथा में 2500 के स्थान पर 1360, सेमरियावां में 2600 के स्थान पर 3160, मेंहदावल में 2600 के स्थान पर 600, हैंसर बाजार में 2600 के स्थान पर 1950, बेलहर में 2600 के स्थान पर 488, बघौली में 2500 के स्थान पर 2272, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 80 और उपस्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के स्थान पर 139 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें