फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हज यात्रा पर जाएंगे जिले के 129 लोग

Mon, 31 Mar 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हज यात्रा 2025 के मद्देनजर जिले से 129 हज यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। इन हज यात्रियों को हज कमेटी के निर्देश पर 6 अप्रैल बेसिक एजुकेशन एकेडमी मोती नगर पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला हज ट्रेनर अख्तर आलम ने दी है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण डिजिटल होगा। बड़े स्क्रीन पर होगा। इस प्रशिक्षण में महिला पुरुष दोनों सम्मिलित रहेंगे। प्रशिक्षण में हज के अनिवार्य अरकान, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां, यात्रा दस्तावेज और सऊदी अरब में लागू नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य हाजियों को हज यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार करना है ताकि वह बिना किसी कठिनाई के अपने धार्मिक कर्तव्य का पालन कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें