फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित स्टैंड पर नहीं खड़े होते वाहन, दिन भर लगता है जाम
विज्ञापन

फोटो सहित
जिम्मेदार अफसर नहीं दे रहे ध्यान, लोगों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर से विभिन्न रूटों पर वाहनों के आवाजाही के लिए टैक्सी स्टैंड निर्धारित किया गया है। इसके लिए नगर पालिका ने स्टैंड की नीलामी भी की है, लेकिन निर्धारित जगहों पर वाहन खड़े नहीं किए जा रहे हैं। शहर में इधर-उधर सड़क के किनारे खड़े वाहनों के चलते कस्बे में दिन भर जाम लगता है। इसके बाद भी जिम्मेदार आंख मूंदे हुए हैं।
खलीलाबाद जनपद के विभिन्न स्थानों के लिए वाहनों के आने-जाने के लिए कई स्थानों पर टैक्सी स्टैंड बनाया गया है। इसमें मेंहदावल जाने वाले वाहनों के लिए बाईपास से 200 मीटर आगे स्टैंड बनाया गया है, लेकिन यहां ओवरब्रिज के नीचे तक वाइन खड़ा कर सवारियां भरी जा रही हैं। यही नहीं आजाद चौक तक वाहन खड़े हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि इन स्थानों पर यातायात पुलिस हमेशा तैनात रहती है। ऐसी ही स्थिति धनघटा जाने वाले वाहनों की भी है। यहां के लिए विधियानी मोड पर टैक्सी स्टैंड बनाया गया है। यहां कुछ वाहन तो खड़े हो रहे है, लेकिन अधिकतर वाहन शहर में सवारियां भर रहे हैं। त्रिपाठी मार्केट, बैंक चौराहा से लेकर मुखलिसपुर रोड पर हमेशा वाहन दिख जाते हैं। वाहन चालकों की इस मनमाने के कारण अक्सर शहर में जाम की समस्या पैदा हो रही है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब स्कूलों में छुट्टी होती है। बच्चों से भरे वाहन शहर से होकर गुजरते हैं तो मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर सवारियां भरने वाले और दिक्कत पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के निवासी राधेश्याम ने कहा कि टैक्सी स्टैंड बनने के बाद भी मनमाने ढंग से सवारी वाहन शहर में इधर-उधर खड़े हो रहे हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद और यातायात पुलिस को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कस्बे के निवासी राकेश कुमार ने कहा कि टैक्सी स्टैंड पर वाहन न खड़ा कर शहर में घूम घूम कर सवारियां भरने से आए दिन जाम लग रहा है। उन्होंने कहा कि जब स्टैंड निर्धारित है तो कैसे सवारी वाहन कस्बे में आ जा रहे हैं, यह सवाल है।
विज्ञापन


निर्धारित स्थान पर ही खड़ा होंगे वाहन
संतकबीरनगर। सीओ सदर रमेश कुमार ने कहा कि शहर में मनमाने ढंगक से वाहन न खड़ा हो, इसके लिए यातयात पुलिस को लगाया गया है। कुछ स्थानों पर शिकायत मिल रही हैं, ऐसे में जो भी वाहन शहर में घूमकर सवारियां भरते मिलेंगे, उनके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें