फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शुरू हो रही है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों की स्पेशल टीम करेगी जांच
विज्ञापन

आपूर्ति, बाट-माप, पेट्रोलियम कंपनियों के अफसर भी रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सितंबर में शहर के एक पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर हुए बवाल के मामले को देखते हुए शासन ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों की जांच कराने का आदेश दिया है। इसके लिए आपूर्ति, बाट-माप व पेट्रोलियम कंपनियों की संयुक्त टीम लगाई जाएगी। साथ में सुरक्षा के लिए पुलिस टीम भी रहेगी। जांच रिपोर्ट शासन को जाएगी।
शहर के एक पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत को लेकर पंप मालिक व ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई थी। इस मामले में तीन दिन तक कहासुनी व जांच की प्रक्रिया चलती रही। कई बार इसे लेकर बवाल जैसे हालात बन गए थे। हालांकि प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच किसी तरह से सुलह-समझौता कराते हुए जांच की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन उस वक्त पूरा मामला मुख्यमंत्री के पास तक पहुंच गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसमें जांच आख्या मांगी थी। अब शासन स्तर से जिले के सभी पेट्रोल पंपों की जांच के निर्देश जिला प्रशासन को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बाट-माप अधिकारी अरुण शाही ने बताया कि इसी सप्ताह जांच शुरू होनी है। जांच के वक्त आपूर्ति अधिकारी, एसडीएम, बाट-माप विभाग के अफसर के अलावा संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के अफसर व मशीन बनाने वाली कंपनी के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जांच के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न आए इसके लिए पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। इसको लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक होनी है। इसके बाद जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें