फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12,412 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
12,412 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी
विज्ञापन

-22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 134 गांवाें में बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 12,412 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 134 गांवाें में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 1673 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 1250, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 1120, सांथा में 2400 के सापेक्ष 1130, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 2080, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 1120, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 2185, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 450, बघौली में 2400 के सापेक्ष 824, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 244 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के सापेक्ष 336 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

4642 किशोरों को लगी वैक्सीन
संतकबीरनगर। 15 से 18 वर्ष के बीच के 4642 किशोर किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने के लिए स्कूलों में शिविर लगाए गए। एचआर इंटर कॉलेज में वैक्सीन लगवाने के लिए किशोर किशोरियों की भीड़ लगी रही। 10 बजे से शुरू हुआ शिविर दो बजे तक चला। इस दौरान 4642 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें