फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1162 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
1162 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
विज्ञापन

जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य मेला
कोविड हेल्प डेस्क में आए 919 मरीजों में 223 की आरटीपीसीआर जांच हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इस मेले में 1162 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 919 लोग आए, जिनमें से 223 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गईं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 1162 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। इसमें 453 पुरुष, 566 महिलाएं और 143 बच्चे शामिल रहे। इनमें सांस के 113, मधुमेह के 42, त्वचा रोग के 226, ब्लड प्रेशर के 42, एनीमिया के 16, लीवर के 22 तथा अन्य रोगों के 678 रोगी पहुंचे। इसके साथ ही 73 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें