फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ सचिवों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी हुए बिना खत्म नहीं करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

सहकारी समिति के कर्मचारियों का धरना जारी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर चल रहा कर्मचारियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान समिति के कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष मोतीलाल ने कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव सहकारिता के साथ संघ के पदाधिकारियों की वार्ता में मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया गया, लेकिन जब तक ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा, आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने मांग की कि सहकारी समिति के कर्मचारियों को नियमित वेतन तथा बकाया भुगतान किया जाए। इस दौरान कृष्ण प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार, अयोध्या प्रसाद श्रीवास्तव, संजय यादव, चक्रधर पाठक, धर्मेंद्र साहनी, रामचंद्र यादव, अरविंद यादव, हरिराम, अरूणलाल श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें