फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से संबंधित फाइल...

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को राष्ट्रीय सवर्ण सेना और और अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की तरफ से अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण व एससी/एसटी एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। दोनों संगठनों ने पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री का काफिला रुकते ही मांग पत्र सौंप दिया। इस दौरान सवर्ण सेना के जिलाध्यक्ष अभय नाथ दूबे, सत्यप्रकाश राय, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, विजय कुमार शुक्ला, कृष्णमोहन तिवारी, जगदीश नारायण पांडेय, अजय श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, श्रवण कुमार पांडेय आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की तरफ से जिलाध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी, हेमंत कुमार त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह, पवन कुमार पाठक, ऋषिदेव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का काम हो रहा है...
संतकबीरनगर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने चुनाव संचालन संमिति के सदस्यों से पूछा कि उनका काम तो हो रहा है न। कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई तो उन्होंने पूछ लिया कि कितने लोगों के पास चार पहिया वाहन है। इस पर सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी संख्या बताई। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता थोड़ा धैर्य रखें, चुनाव तक किसी अफसर को कुछ न कहें। चुनाव बाद इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें