फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गलत मंशा वालों को बख्शा नही जाएगा’

Wed, 19 Sep 2018 10:44 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा। बुधवार को बखिरा पुलिस चौकी परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में लोगों के साथ मुहर्रम पर्व को शांति से संपन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने कहा कि आगामी 21 सितम्बर को मोहर्रम का त्योहार आपसी भाई चारे की एक मिसाल कायम करेगा। इसी उम्मीद के साथ दोनों समुदायों के लोगों के साथ अनवरत बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। किसी समुदाय के धार्मिक स्थान के निकट रुककर जानबूझकर किए गए किसी भी गलत हरकत को बर्दाश्त नही किया जाएगा। सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। डीजे प्रतिबंधित रहेगा। नई परंपरा नहीं कायम होने दिया जाएगा। जुलूस परंपरागत रास्ते से ही जाएगी। ताजिया के पूरे रास्ते पर नियुक्त किए वालंटियर पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। पुरानी बातों को भूलकर सभी से मिल जुलकर त्योहार मनाने की अपील करते हुए एक मिसाल कायम करने का आग्रह किया। इस दौरान सुनील सिंह, राजकुमार कसेरा, प्रधान शमीम अंसारी, नुरुल्लाह, राजेश गुप्ता, जयप्रकाश कसेरा, लल्ला, रामलौट अकेला, हरिशंकर साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें