फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकवार टीम करेगी बिना मान्यता के स्कूलों की जांच

Fri, 06 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक जिले में मात्र पांच विद्यालय ही बिना मान्यता के चिह्नित हो पाए हैं। शासन के निर्देश के बाद बीएसए ने बिना मान्यता के विद्यालयों पर नकेल कसने के लिए ब्लॉक वार टीम भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने समस्त बीईओ से ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने छह माह पहले बिना मान्यता के स्कूलों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया था। उसके बाद जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की जांच शुरू हुई। मई में तत्कालीन बीईओ खलीलाबाद अजय कुमार तिवारी ने ऐसे पांच विद्यालयों को बंद कराया था, लेकिन जिले के अन्य आठ ब्लॉकों इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई।


अब शासन ने बीएसए को पत्र जारी कर बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर हुई कार्रवाई की पूरी सूचना मांगी है। शासन के पत्र के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की सूची बीईओ से मांगी गई है।

सूची आते ही हर दिन एक ब्लॉक में स्कूलों की जांच कराई जाएगी। जो भी बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिलेंगे, नके विरुद्ध जुर्माना और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें