फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ की जांच में सीडीपीओ समेत तीन कर्मी मिले अनुपस्थित

Fri, 06 Jul 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच पड़ताल में की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीपीओ विजय श्री ने शुक्रवार को मेंहदावल और बघौली ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों जगह गंदगी मिली। बघौली के सीडीपीओ और दो मुख्य सेविकाएं अनुपस्थित पाई गईं। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


डीपीओ विजय श्री ने बताया कि सबसे पहले वह सांथा पहुंचीं। वहां विशेष संचारी रोग पखवाड़ा दस्तक- दो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकवाई। इसके बाद क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण में भाग लिया। मेंहदावल बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण की।

जहां सभी लोग उपस्थित थे, लेकिन साफ-सफाई का अभाव मिला। सीडीपीओ को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बघौली बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी बिना किसी सूचना के 30 जून से अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


जबकि मुख्य सेविका कमलावती शर्मा और मीना शाही भी अनुपस्थित पाई गईं। गोदाम में गंदगी का अंबार मिला। साफ-सफाई की लचर पाई गई। प्लास्टिक शीट बिछाकर पोषाहार गोदाम में रखने को कहा, जिससे नुकसान होने की संभावना न रहे।

अनुपस्थित पाए गए सीडीपीओ और दोनों मुख्य सेविकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें