फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिसईमाफी में 11 बकरियों की मौत, एक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सैथवलिया-सुटेहरा गांव के सीवान में शनिवार को सुबह सिसईमाफी गांव में घास चरने गई 11 बकरे-बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि जहरीला पदार्थ पीने से बकरियों की मौत हुई है। गांववासियों ने इस लेकर जमकर हंगामा किया तथा आरोपी का घर घेर लिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाघनगर चौकी पुलिस तथा डॉयल-112 पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पूछताछ के लिए आरोपी को थाने लेकर चली गई। पुलिस पशुपालकों की तहरीर पर एक पर प्राथमिकी दर्ज की है।

दुधारा थाना के सिसईमाफी गांव के तीन पशुपालकों के 11 बकरे-बकरियां सुबह 8.30 बजे घर से निकल कर सीवान में घास चरने चली गईं। बकरियां बगल के गांव सैथवलिया-सुटेहरा में पहुंच गईं। दिन में लगभग दस बजे सीवान में बकरियों के मरने की सूचना फैल गई। सूचना पर गांव के लोग एकत्र हो गए। गांव वालों ने देखा कि थोड़ी दूरी पर तालाब के किनारे 11 बकरियां मरी पड़ी हैं।
विज्ञापन

तालाब के किनारे सैथवलिया सुटेहरा गांव के खेत में एक बाल्टी और तसले में विषाक्त पदार्थ घुला दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि यही इसे पीने से बकरियों की मौत हुई है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा तथा चौकी प्रभारी बाघनगर सचिंद्रनाथ राय द्वारा पशुपालकों से पूछताछ की गई तथा घटनास्थल पर पशु चिकित्सक एवं खाद्य विभाग के कर्मियों की टीम बुलाकर विषाक्त पदार्थ के जांच की, जिससे मृत्यु के कारणों का पता चल सके।

इस दौरान सिसईमाफी गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी बाबूलाल के तीन मवेशी, जिसमें एक बकरा तथा दो बकरियां तथा इमलावती देवी पत्नी राजकुमार के पांच मवेशी, जिसमें तीन बकरा व दो बकरियां और संगीता देवी पत्नी प्रहलाद के तीन मवेशी दो बकरी व एक बकरा शामिल है। कुल 11 बकरा बकरियां की मौत हुई है। पशुपालकों का आरोप है कि सैथवलिया सुटेहरा गांव के जहीर अहमद ने विषाक्त पदार्थ घोलकर रखा था।
एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक कार्यवाही की गई है। सैथवलिया-सुटेहरा गांव के जहीर अहमद ने बताया कि उसने तालाब में मछली पालन किया है। तालाब के पानी को साफ और हरा करने के लिए यूरिया व सुपर फास्फेट डाला जाता है। इसीलिए तालाब में यूरिया का घोल डालने के लिए रखा था। कुछ काम से घर चला गया, अब पता नहीं कैसे वहां बकरियों पहुंचीं। पुलिस ने सैथवलिया-सुटेहरा गांव के जहीर अहमद के खिलाफ जानवरों के प्रति क्रूरता की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें