फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11,413 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
11,413 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 163 गांवों में शनिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,100 रखा गया था। उसके स्थान पर 11,413 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 169 गांवों में टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2500 रखा गया था। उसके स्थान पर 1019 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 860, नाथनगर में 1000 के स्थान पर 1310, सांथा में 2500 के स्थान पर 810, सेमरियावां में 2300 के स्थान पर 2700, मेंहदावल में 2500 के स्थान पर 810, हैंसर बाजार में 2500 के स्थान पर 1770, बेलहर में 2500 के स्थान पर 160, बघौली में 2500 के स्थान पर 1873, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 40 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के स्थान पर 61 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें