परिश्रम का सफल प्रदर्शन है बाल मेला : ओपी पांडेय
फोटो
बाल दिवस पर लगी विज्ञान प्रदर्शनी
आकर्षण का केंद्र बने बच्चों के स्टाल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ओपी पांडेय ने कहा कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। नौनिहाल छात्रों के बीच आकर हमें अपना अतीत याद आता है। आज के इस बाल मेले में लगाए गए स्टाल उनकी असीम ऊर्जा सीखने की ललक का सफल प्रदर्शन है।
वे बुधवार को सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों ने असीम संभावनाएं हैं। हमें यह देखना है कि हम उस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में कहां तक प्रयोग कर पा रहे हैं। यहां पर बच्चों ने जो भी प्रदर्शनी लगाई है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि बच्चों ने इसके लिए काफी मेहनत की है।
सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि विद्यालय संस्कार के साथ शिक्षा रूपी लता विकसित कर रहा है। इसके लिए यहां के शिक्षक, प्रबंधतंत्र बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के वंदना से हुआ। मेले में मुख्य रूप से क्राफ्ट गैलरी, ज्वेलरी, ड्रोन कैमरा, ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम, ग्रीन सिटी, वैज्ञानिक आविष्कार आदि के स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण कर छात्रों का हौसला बढ़ाया। आभार ज्ञापन प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुुर्वेदी ने किया। इस दौरान सविता चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, डॉ. सीपी श्रीवास्तव, डॉ. चिंतामणि उपाध्याय, बलराम यादव, अशोक चौबे आदि मौजूद रहे।