फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल ब्लॉक के 10 शिक्षक बने एआरपी

Tue, 22 Apr 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सोमवार को निकले परिणाम में ब्लॉक से 10 शिक्षक एआरपी पद पर चयनित हुए हैं। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने शैक्षिक माहौल और गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए शिक्षण कार्य से कार्यमुक्त करते हुए उनको दायित्वों का बखूबी से निर्वहन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का विशेष महत्व है। एआरपी के पद पर शिक्षकों की ही नियुक्ति की जाती है। ब्लॉक से 10 शिक्षक एआरपी पद पर चयनित हुए हैं।
विज्ञान विषय के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय सांड़ें खुर्द के राकेश कुमार सिंह, ददरा के अनूप सिंह, अमरडोभा से अजय कुमार व प्राथमिक विद्यालय कौलपर से संतोष कुमार त्रिपाठी, गणित विषय हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय टड़वां से धीरेंद्रनाथ पांडेय व कुसौनां कला से अरविंद मिश्र, प्राथमिक विद्यालय मंझरिया तिवारी से प्रफुल्ल त्रिपाठी व कुसौनां कला कृष्ण नारायण पांडेय, अंग्रेजी विषय प्राथमिक विद्यालय कौलपुर निशांत त्रिपाठी, सामाजिक विषय से प्राथमिक विद्यालय सड़हरी के सर्वेश त्रिपाठी का चयन हुआ है। सभी को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) नियुक्ति की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें