10, 603 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी
-22,900 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 148 गांवाें में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,900 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 10,603 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 148 गांवाें में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 1715 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के सापेक्ष 600, नाथनगर में 2500 के सापेक्ष 1780, सांथा में 2500 के सापेक्ष 782, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 2290, मेंहदावल में 2500 के सापेक्ष 860, हैंसर बाजार में 2500 के सापेक्ष 1515, बेलहर में 2500 के सापेक्ष 450, बघौली में 2500 के सापेक्ष 300, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 200 के सापेक्ष 80 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 231 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।