फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 1,700 बीघा गेहूं की फसल जली 

Mon, 10 Apr 2017 11:09 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
नाथनगर के फिरोजपट्टी गांव में खेत में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार को जिले के अलग-अलग कुल 16  स्थानों पर आग लगने की घटनाआें में 1700 बीघा गेहूं की फसल के साथ 43 झोपड़ियां जल गईं। इस दौरान एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। सबसे अधिक नुकसान धनघटा क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार, सहरी गांव के सीवान में कंबाइन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। इससे सहरी, सेमरौना, फूलुई , परसहर समेत आसपास के कई गांव के किसानों की करीब 1500 बीघे गेहूं की फसल को   जल गई। गांव के लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड टीम ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू कर लिया। आग से डडवा के दलित बस्ती निवासी रमेश, लालचंद , सुभाष, रामदयाल, राजदेव, रामदास, जयराम, शंभू, रामगोविन्द , सुरेश, बेचू, संतराज, रामचंदर, विनोद, गौरीशंकर, सुरेश, लालविहारी, रामज्ञा, वीरेंद्र, रामनरायन और फूलुई गांव के बेचू, प्रेम, राधेश्याम, ओमप्रकाश, शिवकुमार, मुन्नीलाल, राममिलन समेत 24 लोगों की झोपड़ियां जल गईं। गांव वालों ने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने के लिए कई गांव लोग जूझते रहे, लेकिन एक घंटे बाद बगैर पानी की पहुंची दमकल गाड़ी जब पानी भरने के बाद आग बुझाने में लगी तो तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सहरी और फुलूई के बीच करीब पांच किलो मीटर दूरी तक फसल जल चुकी है। इससे करीब 300 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। वहीं लेखपाल ब्रह्मानंद दूबे ने बताया कि आग से से जली गेहूं की फसल का ऑकलन करने के बाद ही बता पाएंगे कि कितनी फसल जली होगी। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर के कजियापुर सीवान में भूसा बनाने की मशीन से निकली चिंगारी से  आग लग गई। जिसमें करीब 20 बीघे गेहूं की फसल जल गई। इससे गांव निवासी रामानन्द, राजबली, वासदेव, देवमन, अदालत केवट, भगवानदास, रमाकान्त, हरीराम, रामअचल, गोल्हई, श्रीराम, बसन्त, सिद्धनाथ, विश्वनाथ, रामपाल, इन्द्रनाथ, रामजनम, प्रभुनाथ और महेश मौर्या की फसल जल गई।  देर शाम करीब सात बजे महुली क्षेत्र के रेवटा गांव के पास अज्ञात कारण से लगी आग में किसानों का लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग से फिरोजपट्टी गांव के करीब भी पहुंच चुकी थी, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


 आग की घटना में फिरोज पट्टी गांव निवासी रामशब्द, रामाज्ञा व रामकरन के गेंहू की फसल जल गई। वही मझगवा गांव निवासी रामचंद्र, नारसिंह, रामसिंह, शंभू, राममिलन, राहुल के भी गेहूं की फसल जल गई। पौली और रोसया प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र के बछईपुर गांव में सोमवार की शाम खाना बनाते समय आग लगने से 12 लोगों घर जल गया। गांव वालों ने बताया कि बछईपुर गांव निवासी निर्मला देवी की माता का ब्रह्मभोज था। जिसमें खाना पकाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फट गया और झोपड़ी में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए गांव के लोग कोशिश की, लेकिन आग ने निर्मला देवी के मकान के बगल स्थित हबीबुल्लाह, नईम मुल्लाह, राविया, मुख्तार, इलियास , सलीम समेत 12 लोगों की झोपड़ी जल कर राख कर दिया। आग की घटना में एक बाइक भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। 

फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक जिले में 16 जगह आग की घटनाएं हुईं। सराव मरौठे, फुुलुई, घोरांग, बंतवार, मुखलिसपुर चौराहे के पास, बनकटवा, छपियामाफी, दीपपुर, मठिया, पायलवार, मुखलिसपुर पावर हाऊस के पास, सेमरियावां पेट्रोल पंप के निकट, पारासीर, सांखी,रेवटा, सरफरा, बछईपुर आदि जगह आग लगने की घटनाएं हुईं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें