रविवार को जिले के 15 जगहों पर आग लगने से 400 बीघा गेहूं की फसल जल गई। जली फसल में 35 एकड़ मेंहदावल के जब्बार गांव के सीवान में गोरक्षपीठ से जुड़ी भूमि का है। सूचना पर अफसरों ने मौका मुआयना किया।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, जब्बार गांव के सीवान में में भूसा बना रहे ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से करीब 40 बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। खबर पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। ग्राम पंचायत जब्बार में गोरक्षपीठ की प्रापर्टी है। इस भूमि पर गेहूं बोया गया था। उसी खेत के बगल एक किसान के खेत में ट्रैक्टर से भूसा बनाया जा रहा था। साइलेंसर से निकली चिंगारी की वजह से गेहूं के खेत में आग लग गई। गोरक्षपीठ की जमीन की देखरेख कर रहे राम गोविंद चौधरी ने बताया कि आग से करीब 35 बीघा गेहूं जल कर नष्ट हो गई और गांव के अन्य लोगों का पांच बीघा गेहूूूं जल गया। खबर पर एसडीएम,तहसीलदार और एसओ मौके पर पहुंच गए और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। राजस्व निरीक्षक परशुराम यादव ने तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दे दी है। एसडीएम ने बताया कि आगलगी की घटना की सूचना पर वह मौके पर गए थे और लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को सरकारी सहायता दी जाएगी।
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा क्षेत्र के नेतारी कला गांव के सीवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से 50 बीघे गेहूं की फसल जल गई। आग की घटना उदयराज, कमरुलोदा , जोगिंदर, प्रहलाद , विरेंद्र , गौरीशंकर समेत बारह पक्का मकान व तीन छप्पर जल गए। वहीं अगीयवना गांव में राम उजागिर के खेत के ऊपर से विद्युत तार गया हुआ है। रविवार को तेज हवा चल रही थी। तार आपस में टकरा गए। इस चिंगारी निकली और रामउजागिर के गेहूं के खेत में जा गिरी। जहां पर राम उजागिर की खड़ी फसल में आग लग गई। एक बीघा फसल जलते-जलते तेज पछुआ हवा के कारण बगल के सीताराम पुत्र पवारे का तीन बीघा, दुर्गादीन पुत्र अगरे का तीन बीघा, छोटेलाल पुत्र अगरे तीन बीघा, रामानंद पुत्र रामसबद का पांच बीघा, धर्मेंद्र पुत्र राममिलन का डेढ़ बीघा, हरीशचंद पुत्र दुक्खी छह बीघा, भिसु पुत्र बंधु का ढाई बीघा, बरसाती पुत्र सुर्यबली का तीन बीघा समेत 50 बीघा फसल जलकर गई। आग की सूचना पर ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए और किसी अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल पांडेय ने ग्रामीणों से आग लगने जानकारी ली। वहीं आग बुझने के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, महुली कसबा के सोनकर मोहल्ले के सीवान अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 150 बीघे गेहूं की फसल जल गई। आस-पास के लोगों ने आग बुझाया। आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तो लोगो ने नाराजगी जाहिर की। आग की घटना में महुली निवासी जोखन यादव, महेंद्र यादव, मेवा यादव, सलाहू, रियाज, हफीज, मोती लाल विश्वकर्मा, रामकरन गौड़, तपसी, पराग, गंगाराम, प्रकाश विश्वकर्मा, इल्ताफ, जोखन विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश, जयप्रकाश, दिलीप, तौफीक, रामवृक्ष विश्वकर्मा , रामसहाय, चन्द्रबली मल्लाह, भजुराम, रामअचल यादव, राम तिलक, भरत, जमुना, गंगाराम, श्रवण , इसहाक, इश्तियाक, यूसुफ, मुन्नीलाल, कृष्ण चन्द्र शर्मा, लालजी शर्मा, रामभजन गौड, बसन्त बारी के गेहूं की फसल जल गई।
वहीं छितही सीवान में ईदगाह के पूरब स्थित जहीरूद्दीन के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटे फैलता देख सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन तेज हवा के झोंके के कारण आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया। आग की घटना में करीब 50 बीघे गेहूं की फसल जल गई। गांव निवासी इरफान, गुड्डू, पप्पू हाजी सगीर, शहिद, खालिद, हाफिज सरवर, रघुवीर, मजहरूद्दीन, तफज्जुल हुसैन, हाजी निसार, जहरूल हसन, बदरूलहसन, तहसील, सलाहुद्दीन, डॉक्टर सैयद, मजहरूद्दीन, जलालुद्दीन, मोहम्मद खुर्शेद, रामभवन, त्रिभुवन, संतोष, दयाशंकर, जहीरूद्दीन, हनीफ, अब्दुल्लाह, वहाब, एनाम, अब्दुलहई और अब्दुल रहमान आदि की गेहूूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। यूकेलिप्टस की बाग भी आग की लपटों के आगोश में आया। पुलिस कर्मियों ने भी आग बुझाते समय ग्रामीणों की पूरी मदद की। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को काबू किया।
लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मुंडेरा राय में अज्ञात कारण से और ददरवार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें ददरवार में दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। जबकि मुंडेरा राय में करीब 20 बीघे गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। फायर बिग्रेड के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जिले के भिटनी खुर्द, औद्योगिक क्षेत्र के बंद डालडा फैक्ट्री, कटबंध बनकटवा, परसवा,नेतारीकला, गोईठहा, नटवा, हटवा, मुंकुंदपुर, ददरवार, गनेशपुर, रमजंगला, दरियाबाद, मुडिया, नेवार कला,जब्बार और अगियहवा समेत कई जगहों पर आग लगने की घटना हुई है।