फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: जिला पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, मुरादाबाद में भाजपा नेता की हत्या के बाद खुली चेतावनी

Thu, 17 Aug 2023 02:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

धमकी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने एसपी व डीएम को घटना से अवगत कराया। उनके ससुर की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया की धमकी राजस्थान से दी गई थी। 
विज्ञापन
संभल जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन आने के परिजन भयभीत हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर राजेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल राजस्थान का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव के निजी मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन रिसीव करने पर आरोपी पहले पूछा, क्या बहन डॉ. अनामिका बोल रही है। हां, जवाब देने पर आरोपी ने दोबारा पूछा, क्या डॉ. अनामिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष संभल बोल रही है।

दोबारा हां में जवाब देने पर आरोपी ने धमकी दी। बोले, तुम्हें व तुम्हारे पति को बिछा दूंगा, हमेशा के लिए सोे जाने के लिए तैयार रहो। यह कहकर आरोपी ने फोन काट कर दिया। स्वयं व पति को जान से मारने की धमकी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने तुरंत ही एसपी संभल व डीएम को घटना से अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन


वही जिला पंचायत अध्यक्ष के ससुर राजेंद्र सिंह ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस नंबर की जांच पड़ताल में लग गई। जानकारी में आया है कि मोबाइल नंबर राजस्थान का हैं। पुलिस जांच में लग गई। धमकी देने वाले की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें