फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक ने लगाई गंगा में छलांग, पीएसी के जवानों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। नगर के गंगा घाट पर एक युवक ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पीएसी के जवानों ने युवक को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया, और परिजनों को सूचना देकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के नगर बबराला के गंगा घाट राजघाट पर स्थित पुल से बिजनेस पुत्र धर्मपाल निवासी सिरौरा काजी ने गंगा में गहरा पानी देखकर छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाते देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए और गंगा में युवक को बचाने के लिए कूंद गये। पीएसी के जवानों ने समय रहते युवक को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया।
युवक के परिजनों को सूचना देकर गंगा घाट पर बुला लिया और युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि युवक सुबह छह बजे से घूम रहा था। इसी दौरान वह अचानक से पुल के ऊपर चला गया। और गहरा पानी देखकर गंगा में छलांग लगा दी। परिजनों का कहना है कि युवक ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है। युवक भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें