फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। रविवार की रात चंदौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग पर पाठकपुर-खजरा गांव के बीच ट्रेन की चपेट में आकर पूरन शर्मा (43) निवासी गांव पाठकरपुर की मौत हो गई। हादसा रात आठ बजे करीब उस समय हुआ जब अलीगढ़ की ओर से थ्री एबी पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। उसी समय पूरन शर्मा पैदल कहीं जा रहे थे और ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे पूरन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। संवाद
विज्ञापन

-
पेड़ से टकरा कर पलटी बोलेरो, चालक घायल
बहजोई। थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर के निकट छपरा मार्ग पर रविवार की दोपहर ढाई बजे करीब सड़क पार कर रहे सांप को बचाने के प्रयास में बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार चालक इरफान निवासी गांव अकोला चाहरकाटी थाना कारोल जिला आगरा कंधे में चोट आने से मामूली रूप से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें