फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव मनाया, शोभायात्रा भी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महाराणा प्रताप शौर्य ट्रस्ट के द्वारा महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव मनाया गया। शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। पंचायत घर हल्लूसराय पहुंचकर समापन किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हल्लूसराय में चामुंडा देवी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने इसकी शुरुआत कराई। शोभायात्रा मोहल्ला हल्लूसराय से भगत सिंह चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, शंकर चौराहे से होकर गुजरी। यहां प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसमें विभिन्न झांकी शामिल शामिल रहीं। महावीर सुदर्शन अखाड़ा, हरिहर सुदर्शन चक्र अखाड़ा के द्वारा उत्कृष्ट और रोमांचकारी कला का प्रदर्शन किया गया। हल्लूसराय पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। जहां पर सभी ने सामाजिक सद्भाव, नशा मुक्ति और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।
कहा गया कि वे नशे से दूर रहेंगे, समाज में भाईचारा एवं आपसी प्रेम बनाए रखेेंगे, जातिवाद को बढ़ावा नहीं देंगे, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा नहीं फैलाएंगे और स्वच्छ व संस्कारित सोसाइटी के निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस दौरान अध्यक्ष अमित सिंह पवार, कमल दिवाकर, हिमांशु कश्यप, धर्मवीर, मोहित, संजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, शंकर प्रजापति, शिविका ठाकुर, गजराम सिंह, संगीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें