फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आवास विकास स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर उनकी जयंती का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर नगराध्यक्ष मुनेश कुमार जोशी, दुष्यंत कुमार सिंह, सुधीश राघव, दीपक कुमार वाल्मीकि, साहू संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने आवास विकास स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में उनकी जयंती समारोह पूर्वक मनाई। इस अवसर पर मनोज कुमार भास्कर, प्रेमशंकर, मुन्ना लाल शाक्य, करतार सिंह, अंकुर राणा आदि रहे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सपा नेता विमलेश कुमारी के साथ थाना बनियाठेर के गांव रामरायपुर में चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संजय सिंह, चरण सिंह, सत्यवीर सिंह, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, जाट महासभा ने आवास विकास स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान विनोद कुमार सिंह, छत्तर पाल सिंह, दमन सिंह, शिव सिंह, अनेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें