फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फैक्टरी से लौट रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में मजदूरी करके घर लौट रहे मजदूर की शनिवार की रात्रि संभल-जोया मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव रामपुर उर्फ यारपुर निवासी अरविंद सिंह (24) पुत्र शेर सिंह शनिवार की रात्रि चौधरपुर के निकट एक फैक्टरी में काम करने के बाद घर लौट रहा था। रात्रि में ग्यारह बजे के करीब संभल-जोया मार्ग पर अकबरपुर गहरा के नजदीक पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रेखा का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि शव का पोस्मार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें