संभल। संभल ब्लाक क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में सचिवालयों के बनने का काम शुरू हो गया है। तीन ग्राम पंचायतों में नए सचिवालय बन रहे हैं जबकि 15 मेें पुराने भवनों की मरम्मत की जा रही है। पंचायत सहायक की नियुक्ति के चलते इस कार्य में तेजी आ गई है। निर्धारित समय में काम पूरा करने का लक्ष्य लेकर विभाग चल रहा है।
संभल ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) वसीम अब्बास ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के कैमा, जलालपुर मोहम्मदाबाद, मुकर्रबपुर में नए सचिवालयों की नींव रखी गई है। वहीं, अख्तियार तगा समेत 18 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पुराने भवन हैं लेकिन कुछ खराब हो गए हैं।
उनके मरम्मतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। दरअसल, ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर इसमें तेजी लाई गई है। क्योंकि पंचायत सहायकों के बैठने का स्थान गांव में बना सचिवालय ही होगा। वहीं, नियुक्ति को लेकर भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।