संभल/गुन्नौर। कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ महिलाओं ने अभद्रता की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा है। कच्ची शराब, उपकरण और सामग्री बरामद की है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं पर सरकारी कार्य में बाधा व अभद्रता करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कच्ची शराब के साथ पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया। रविवार को गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने गांव ईसमपुर डांडा निवासी रामेश्वर उर्फ रज्जू के घर दबिश दी। मुखबिर ने कच्ची शराब बनाने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस पहुंची तो आरोपी घर में कच्ची शराब बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मौके से कच्ची शराब, उपकरण और सामग्री बरामद की। इसी दौरान महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं और अभद्रता की। पुलिस आरोपी को साथ लेकर चली गई। महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाल सतीश कुमार आर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब पकड़ने के लिए टीम गई थी। आरोपी को कच्ची शराब, उपकरण और सामग्री के साथ पकड़ लिया था। इसी दौरान आरोपी के परिवार की महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की। इसी क्रम में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें मनोरमा, सोनम और रचना को आरोपी बनाया गया है।