फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं से भरी बेकाबू डीसीएम की टक्कर से जीजा-साली की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। दवाओं से भरी बेकाबू डीसीएम ने की टक्कर से जीजा-साली की मौत हो गई। वहीं दूसरे स्थान पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। इस बीच डीसीएम भी पलट गई और डीसीएम के चालक व क्लीनर भी घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक डीसीएम चालक दवाएं व मेडिकल किट लेकर नोएडा से नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन

पहला हादसा बेहटा-जयसिंह चौराहे के निकट और दूसरा हादसा पाठकपुर के निकट हुआ।
रविवार सुबह करीब आठ बजे संभल की ओर से बहजोई आ रही एक दवाओं से भरी डीसीएम ने गांव बेहटा-जयसिंह के निकट एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अमित पुत्र हरप्रसाद निवासी जतरपुरा जिला बरेली घायल हो गया।
वहीं उसकी साली सोनी पुत्री केसरदेव (16) निवासी सरायतरीन थाना हयातनगर जिला संभल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद चालक डीसीएम को भगाकर मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बबराला की ओर ले गया। वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बबराला रोड पर पाठकपुर पुलिस चौकी पर नाकाबंदी कर दी। बावजूद इसके चालक बैरियर तोड़कर पाठकपुर पुलिस चौकी से आगे निकल गया।
विज्ञापन

श्यामपुर ढलान पर भी डीसीएम ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो सगे भाइयों उमेश व कुंवरपाल पुत्र कल्लू निवासी गांव मानकपुर थाना धनारी समेत संतोष पुत्र वीरपाल निवासी गांव कुंदनपुर, चमरपुरा थाना इसलामनगर जिला बदायूं घायल हो गए। इसके बाद आगे कुछ दूरी पर पहुंचकर डीसीएम भी पलट गई। इससे चालक अनिल पुत्र सरदार व क्लीनर सोनू पुुत्र हरिओम निवासी गांव नगर पोखरा, थाना उघैती जिला बदायूं भी घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में चालक अनिल व क्लीनर सोनू समेत दोनों सगे भाई उमेश व कुंवरपाल तथा अमित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं मुरादाबाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अमित (21) ने भी दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतका सोनी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें