फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस पर पथराव करते दिखी महिला, सामने आया वीडियो

Fri, 29 Nov 2024 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के बवाल को काबू करने के बाद शहर में पैदल गश्त करने निकले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर नखासा तिराहे पर पथराव किया गया इस भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा तो हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रवी एकत्र हो गए हिंदूपुरा खेड़ा अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे तो वहां भी पथराव हुआ था। महिलाओं ने भी छतों से पथराव किया था। एक महिला का पथराव करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस के अधिकारी माइक पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि इस महिला को कोई समझाओ। इसके बाद भी महिला लगातार पथराव करती दिखाई दे रही है। आरोपी महिला को तो पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो अब सामने आया है। हिंदूपुरा खेड़ा से ही तीन महिलाएं पथराव करने में आरोपी बनाई गई हैं। जामा मस्जिद इलाके में महिलाओं की भूमिका पथराव में नहीं रही है। जामा मस्जिद के आसपास से किसी महिला को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन




शहर के व्यस्तम चौराहों में शामिल है हिंदूपुरा खेड़ा चौराहा, अब रौनक लौट रही

नगर पालिका के आखिरी छोर पर स्थित हिंदूपुरा खेड़ा चौराहा शहर के व्यस्तम चौराहों में शामिल है। संभल-हसनपुर मार्ग के इस चौराहे पर दिनरात रौनक रहती थी लेकिन रविवार के बवाल के बाद इस चौराहे पर सन्नाटा पसर गया था। अब इस चौराहे पर रौनक लौटनी शुरू हो रही है। पुलिस की मुस्तैदी बरकरार है। लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है लेकिन कम ही संख्या में लोग निकल रहे हैं। कुछ दुकानें भी इस इलाके में खुल गई हैं। जिन पर बच्चे घर की जरूरत की चीजें लेने के लिए पहुंचते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें