फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बिचौला में 12 दिनों पूर्व पति की पिटाई से घायल महिला ने उपचार मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतक महिला के पिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चितनपुर निवासी मुरशिद अली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रेशमा की शादी 2009 में गढ़ी बिचोला निवासी एक युवक के साथ की थी। रेशमा ने पास दो पुत्र व एक पुत्री है। आरोप है कि 25 नवंबर को पति ने अपने भाई व मां के साथ मिलकर रेशमा की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रेशमा को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान रेशमा ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना पति ने मायके वालों को नहीं दी। ग्रामीण की सूचना मिलने पर पिता पुत्री की ससुराल पहुंच गए। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग अपने घर से फरार हो गए। पिता ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें