चंदौसी के उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यक्रम मुख्य अतिथि को माला पहनाते पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। जिसमें संगठन के मंत्री शलभ सिंह ने 16 बिंदुओं पर रेल प्रशासन से आरपार की लड़ाई का विगुल बजाया। उन्होंने मुरादाबाद मंडल के रेल कर्मचारियों से आह्वान किया कि अगर 16 बिंदुओं का निस्तारण नहीं किया जाता तो पूरे मंडल के संगठन द्वारा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल के रनिंग स्टाप के ओवर टाइम का भुगतान सीएमएस के द्वारा आई पास सिस्टम से वेतन में लगाया जाएगा। विद्युत विभाग में यूनीफार्म अथवा यूनिफार्म अलाउंस दिया जाए। रामपुर व उसके आसपास के रेलवे स्टेशनों के कर्मचारियों को उचित चिकित्सा सुविधा दी जाए। मुरादाबाद मंडल के समस्त कर्मचारियों की सीनियरटी लिस्ट बनाई जाए तथा उसमें एमसीपी सेवानिवृत्ति की तारीख अंकित की जाए। समस्त मुरादाबाद मंडल के कर्मचारियों के लंबित यात्रा भत्ता व ओवरटाइम का भुगतान शीघ्र किया जाए। रनिंग स्टाफ, गार्ड व ड्राइवर को समय से 30 घंटे रेस्ट व छुट्टी आदि का लाभ दिया जाए। इस दौरान मनोज कुमारी, सलीम खान, राजकुमार, प्रेम राज मीना, आशु प्रताप, निभिक पाठक, नितिश कुमार सहित कई कर्मचा री मौजूद रहे।