फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा रामरायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन

गांव रम्पुरा रामरायपुर निवासी विजेंद्र सिंह यादव की पहली पत्नी से 12 व दस साल की दो बेटियां हैं। पुत्र की चाहत में विजेंद्र सिंह ने एक वर्ष पूर्व थाना कैला देवी के गांव गोंथ निवासी लाइक सिंह की पुत्री सुधा यादव से शादी की थी। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सुधा यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसी ने घटना की सूचना मायके वालों व पुलिस को दे दी। सूचना पर पतरिया चौकी इंचार्ज रतनेश कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्हें शव चारपाई पर मिला। कुछ समय बाद सुधा के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। मगर मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी। इस पर चौकी इंचार्ज ने गुन्नौर व जुनावई थाना से पुलिस बल बुला लिया और परिजनों के मना करने पर भी महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक ससुराल व मायके वाले किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें