फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति से विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के चंदवार गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर शव अंतिम संस्कार होने से रोक दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार निवासी आकांक्षा (28) का अपने पति चंद्रपाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला के बहनोई ने बताया कि विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह किसी समय आकांक्षा ने जहरीले पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे आस पास निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं जानकारी मिलने पर महिला के मायके भी उसकी ससुराल पहुंच गए। मायके वालों ने उसके दो बच्चों का हवाला देते हुए ससुराल वालों से दोनों बच्चों के नाम ज़मीन लिखवाने की बात कही। उन्होंने अंतिम संस्कार भी रुकवा दिया। दिन भर कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो देर शाम किसी ने पुलिस को फोनकर मौके पर बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को समझाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें