फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कागजों में साफ सुथरे गांव...हकीकत में बदतर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव में संचारी रोग दस्तक अभियान शुरू होने के बाद समाप्त हो गया लेकिन गांव में पंचायत विभाग के द्वारा गांव में बेहतर साफ सफाई और जल भराव की समस्या का समाधान नहीं हो सका। यह अभियान सिर्फ कागजों में ही बेहतर हुआ है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बदतर हैं। मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए गांव में फॉगिंग भी नहीं हुई है। ऐसे में बीमारियों को भी कैसे रोका जाएगा।
विज्ञापन

मंगलपुर गांव की नालियों में भरी कीचड़ की सफाई नहीं हुई है। बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे हुई मामूली बरसात में साफ सफाई की पोल खोल दी। मच्छरों से बचाव के लिए अभी तक गांव में फॉगिंग भी नहीं हो सकी है। गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में कमोबेश यही स्थिति है। गंदगी के कारण पनप रहे मच्छरों से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इसके बचाव के लिए गांव में फॉगिंग करना भी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव भूल गए हैं।
गांव बसला में गांव के मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ और गंदगी से ग्रामीणों का निकलना दुश्वार हो चुका है। स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके बाद भी पंचायत विभाग के द्वारा साफ सफाई को लेकर कोई चिंता नहीं है। गांव मल्लाह मुस्तफाबाद में गांव के मुख्य मार्ग पर बीते डेढ़ वर्ष से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। इस समस्या का समाधान पंचायत विभाग के अधिकारी नहीं कर पाए हैं। जल भराव में पनप रहे मच्छरों से ग्रामीण परेशान हैं। इसके बाद भी संचारी रोग दस्तक अभियान में भी फाॅगिंग नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

00000

बोले ग्रामीण

गांव में संचारी रोग दस्तक अभियान में भी गांव में नहीं हो सकी साफ सफाई मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। मामूली बरसात में ही गांव में जल भराव की स्थिति बनी हुई है।

किशनपाल यादव, मल्लाह मुस्तफाबाद

00000
गांव के मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ और गंदगी से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है मच्छरों के प्रकोप से बचाव को लेकर संचारी रोग दस्तक अभियान समाप्त हो चुका है मगर गांव में फॉगिंग नहीं हुई है।

राकेश प्रजापति, बसला

00000
अप्रैल महीने के संचारी रोग दस्तक अभियान शुरू होने होकर समाप्त हो गया मगर गांव में साफ सफाई के कोई इंतजाम पंचायत विभाग के द्वारा नहीं किए गए। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है।

शंकर सिंह आर्य, खिरनी मोहिउद्दीनपुर

00000
गांव के मुख्य मार्ग की हालत पहले से ही खराब है। गांव में साफ सफाई के इंतजाम ठीक नहीं होने से मामूली बरसात नहीं तमाम कीचड़ और गंदगी फैल गई है। अभियान के चलते भी सफाई नहीं हो सकी।

मुकेश कुमार, मंगलपुर
0000
जिन गांवों में समस्याएं हैं, वे खुद देखेंगे। इसके बाद समाधान कराया जाएगा। समस्याएं कहीं भी नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में सभी सचिवों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

गुरुदयाल सिंह, एडीओ पंचायत, पवांसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें